फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पांच हजार का इनामी दस किलो गांजा संग धराया

पांच हजार का इनामी दस किलो गांजा संग धराया

Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के पश्चिमी छोर से शुक्रवार की सुबहट्रेन लुटेरे गिरोह के सदस्य को एयर बैग में रखे लगभग दस किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उस पर इलाहाबाद रेलवे एसपी ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी को जीआरपी ने जेल भेज दिया। बदमाश नगर के राममंदिर, मुगलसराय निवासी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे जीआरपी इंस्पेक्टर रतन सिंह यादव अपने हमराहियों के संग दीपावली के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुरक्षा के बाबत प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। जीआरपी टीम जैसे ही प्लेटफार्म नंबर तीन के पश्चिमी छोर की तरफ बढ़ी तो देखा कि एक युवक हाथ में एयर बैग लेकर खड़ा था। जिसके समीप बढ़ते ही उक्त युवक भारी संख्या में पुलिस बल को देखते ही हड़बड़ाकर भागने लगा। जिसे जवानों ने दौड़ाकर कर दबोच लिया और थाने ले आये। जहां उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से लगभग दस किग्रा गांजा बरामद हुआ। पूछने पर अपना नाम मित्तू रावत निवासी राममंदिर मुगलसराय बताया। इसके ऊपर पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में जीआरपी में मुकदमा पंजीकृत है। जिसमें मित्तू फरार चल रहा था। इसी मामले में जीआरपी इलाहाबाद एसी रामशंकर ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर रतन सिंह यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान पांच हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एयर बैग में दस किग्रा गांजा बरामद हुआ है। चेकिंग में जीआरपी उपनिरीक्षक संतोष राय, विनोद यादव, लल्लन सिंह यादव आदि जवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed