फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बीएड छात्राओं का महाविद्यालय में हंगामा

बीएड छात्राओं का महाविद्यालय में हंगामा

Wed, 04 Jul 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Wed, 04 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय बीएड की एससी/ एसटी की आधा दर्जन छात्राओं ने मंगलवार को अपराह्न कालेज में हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रबंधन प्रवेश पत्र के एवज में साढ़े 46 हजार रुपये बतौर फीस मांग कर रहा है, जबकि वर्ष 2011 में प्रवेश जीरो बैलेंस पर हुआ था। कालेज के बाबू का कहना है कि शासन से हमें न तो धन मिला है ना ही इस बाबत कोई लिखित निर्देश ही प्राप्त हुआ है। आगामी पांच जुलाई से परीक्षाएं होनी हैं ऐसे में छात्राओं को अपने भविष्य पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मंगलवार की अपराह्न लगभग तीन बजे आधा दर्जन से अधिक बीएड की एससी एसटी की छात्राएं आगामी पांच जुलाई को होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र लेने के लिए आई र्हुइं थीं। उनका एडमीशन 2011 में जीरो बैलेंस पर हुआ था। लेकिन प्राचार्य और क्लर्क ने बीएड छात्राओं से 46 हजार पांच सौ रुपये फीस जमा करने के बाद की प्रवेश पत्र देने की बात कही। इसपर नाराज छात्राओं ने कहा कि हमारा प्रवेश जीरो बैलेंस पर हुआ फिर फीस किस बात की ली जा रही है। छात्रा अर्चना साहु और निरूपमा ने महाविद्यालय के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवेश से पहले भी दस हजार रुपये लिए गए थे, जिसकी कोई रसीद तक नहीं दी गई है। ऐसे में पांच जुलाई को परीक्षा भी है और अचानक इतनी बड़ी रकम की मांग कालेज प्रबंधन कर रहा है। इस संबंध में महाविद्यालय के क्लर्क अखिलेश सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्राओं का पैसा निर्गत नहीं किया गया है फीस हम लोगों के पास नहीं आई है। समाज कल्याण अधिकारी को गत 22 जून को ही रिमाइंडर बनाकर भेजा जा चुका है। अगर छात्राएं लिखित देें कि सरकर से पैसा नहीं आता हैं तो परीक्षा फल प्राप्त करने से पहले शुल्क का भुगतान कर देंगीे तो उन्हें प्रवेश पत्र दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed