{"_id":"62454","slug":"Chandauli-62454-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मवेशी बरामद, तस्कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 मवेशी बरामद, तस्कर भागे
Chandauli
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धीना। वध के लिए ले जाए जा रहे 30 गोवंशीय मवेशियों को शुक्रवार की तड़के गश्त से लौट रहे कंदवा थानाध्यक्ष ने मुखबीर की सूचना पर धर दबोचा। इस दौरान पशु तस्कर मौके से फरार हो गए।
थानाध्यक्ष कंदवा रामभवन सिंह के अनुसार शुक्रवार को तड़के एसआई रमाशंकर तथा अपने हमराहियों सहित गश्त पर होने के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर मवेशियों को वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना को अमल में लाते हुए ककरैत रोड पर जैसे ही पुलिस दल आगे बढ़ा 30 मवेशियों का झुंड बसंतपुर की ओर से आते दिखा, जिसके पीछे चल रहे सात आठ की संख्या में पशु तस्कर पुलिस जीप को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों के रास्ते भाग निकले। वहीं इसके बाद सभी तीस मवेशियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए।