{"_id":"58-141491","slug":"Chandauli-141491-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया विसर्जन
Chandauli
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। नगर सहित जनपद के कई जगहों पर पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को शनिवार को क्षेत्र स्थित तालाब और पोखरे में विसर्जित किया गया। इस दौरान पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। शाम चार बजे तक जनपद में कुल स्थापित 170 प्रतिमाओं में से 28 का विसर्जन हो चुका था।
नगर सहित पूरे जनपद में शनिवार को देवी प्रतिमाओं के विर्सजन का दौर चला। हाईकोर्ट के आदेशानुसार इस साल से मूर्ति का विसर्जन गंगा में नहीं अपितु तालाबों में किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन को कड़ी हिदायत भी दे दी गई थी।
प्रशासन ने नगर स्थित विभिन्न तालाबों पर शनिवार को होने वाले विर्सजन को गंभीरता से लेते हुए सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं ताकि पूजा कमेटियों को कोई दिक्कत न हो। शहाबगंजः शनिवार को कस्बा के साथ विभिन्न जगहों पर स्थापित मंा दुर्गा की प्रतिमा को कर्मनाशा नदी पर बने मूसाखांड़ बांध में शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जित कर दिया गया। मूर्ति विसर्जन से पूर्व युवा नाचते-गाते हुए कस्बा गांव का भ्रमण किया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।