{"_id":"58-140275","slug":"Chandauli-140275-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोटों के साथ पकड़ा गया तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली नोटों के साथ पकड़ा गया तस्कर
Chandauli
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर गेट पर शुक्रवार की शाम 5 बजे पश्चिम बंगाल से जाली नोटों ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से एक-एक हजार के 25 जाली नोट बरामद हुए। आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णो नगर का निवासी है। आरोपी भजन मंडल जाली नोटों को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचाने जा रहा था।
अलीनगर थानाध्यक्ष शाम को हमराहियाें के साथ गश्त कर रहे थे कि मानस नगर गेट के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा। उसकी तलाशी में एक एक हजार के 25 नोट बरामद किए गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि पकड़ा गया युवक पश्चिम बंगाल के मालदा जनपद का रहने वाला है और वह किसी के निर्देश पर कहीं अन्यत्र डिलेवरी के लिए जा रहा था। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। देखने से नोट का रंग तो हूबहू वास्तविक नोट की तरह ही हैं, लेकिन एक हजार लिखे गए अंक को हाथ से मसलने पर उसका रंग छूट रहा था। पूछताछ में भजन मंडल ने बताया कि उसके गांव के ही एक युवक ने उसे ये नोट देकर बताए गए स्थान पर देने को कहा था। गिरफ्तार युवक के खिलाफ विभिन्न धाराआें में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
इनसेट-
बेरोजगारों का होता है इस्तेमाल
गिरफ्तार किया गया युवक मालदा जिले के चारसूजापुर गांव का निवासी है। यह गांव बांग्लादेश के बार्डर से सटा हुआ है। जाली नोटों की तस्करी में शामिल गिरोहों द्वारा गांव के बेरोजगारों को पैसे का झांसा देकर उनको जाली नोटाें के साथ जगह-जगह भेजा जाता है। बांग्लादेश के बार्डर पर इस तरह के जाली नोटों को भारत में खपाया जा रहा है।