फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गंगा में नहीं तालाबों में विसर्जित की जाएंगी मूर्तियां

गंगा में नहीं तालाबों में विसर्जित की जाएंगी मूर्तियां

Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना परिसर में रविवार को दोपहर बारह बजे दुर्गा पूजा व दशहरा को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम चंदौली गिरीश चंद्र शर्मा ने की। जिसमें उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पंडालों की मूर्तियों को गंगा में विसर्जित नहीं किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों की मूर्तियां ग्रामसभा के तालाबों में और नगरों की मूर्तियों को दामोदर दास पोखरे में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

अलीनगर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी गिरीश शर्मा, सीओ सदर राजेश तिवारी और थानाध्यक्ष एके सिंह की उपस्थिति में शुरू हुई। बैठक में दशहरा, विश्वकर्मा पूजा के त्यौहारों को आपसी सौहार्द से कराने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी गिरीश चंद शर्मा ने मुगलसराय सहित आस पास के नौ दुर्गा पूजा के कमेटियों के सदस्यों की उपस्थिति में कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पालन में पंडालों में स्थापित मूर्तियों को गंगा में विसर्जित नहीं किया जाएगा। नगर के मूर्तियों को दामोदर दास पोखरे में और गांवों की मूर्तियों को गांवों के तालाबों में विसर्जित किया जाएगा। उन्होंने दशहरा पर्व को भाई चारे व आपसी सौहार्द के बीच हंसी खुशी संपन्न कराने की बात कही। इस दौरा मधु राय, सरवर, वसीम, महेंद्र, क्यामुद्दीन, डा.अशोक सहित आसपास के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed