{"_id":"58-136871","slug":"Chandauli-136871-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का हंगामा
Chandauli
Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। स्थानीय डायट पर सोमवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने डाटा फीडिंग कार्य में धीमी गति का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान डायट प्राचार्य अमरनाथ राय व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फूलचंद यादव को मौजूद देखकर टीईटी अभ्याथियों ने खूब नारेबाजी की। इसके बाद अधिकारियों ने आगामी 12 अगस्त तक प्रत्यावेदन करने की तिथि घोषित की। तब जाकर नाराज टीईटी संघर्ष मोर्चा के सदस्य लौटे। करीब एक घंटा तक कर्मचारियों में आपाधापी मची रही।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश सरकार ने 72825 टीईटी पास अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक बनाने की प्रकिया आरम्भ कर दी है। लेकिन आज तक कोई स्पष्ट निर्देश न मिलने के कारण टीईटी पास अभ्यर्थी शिक्षा विभाग के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। वहीं एनसीटीई के निर्देश के बाद भी डाटा फीडिंग का काम धीमी गति से चल रहा है। टीईटी संघर्ष मोर्चा के सचिव मंजय कुमार सिंह ने बताया कि काउंसिलिग कमेटी के अधिकारियों द्वारा जानबूझकर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को सही जानकारी देने के बजाय गोल मटोल किया जा रहा है। वहीं मोर्चा के तत्वावधान में पांच अगस्त को होने वाला लखनऊ में धरना अगले निर्णय तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसी तिथि पर प्रदेश के हर डायट पर टीईटी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी डायट प्राचार्य से भेंट कर इस प्रक्रिया के बाबत जानकारी लेंगे। हंगामा करने वालों में ज्योति प्रकाश सिंह, पंकज प्रजापति, कमलेश कुमार, पवन कुमार, अनिल सिंह, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
प्रवेशपत्र न मिलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
सकलडीहा पीजी कालेज में होनी है आज परीक्षा
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कालेज में सोमवार को छात्राओं ने मंगलवार को होने वाली एमए की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का प्रवेश पत्र न मिलने से नाराज छात्राओं ने कालेज प्रशासन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सोमवार को छात्र नेता शशिकांत यादव के नेतृत्व में छात्रों ने जमकर कालेज प्रशासन विरोधी नारा लगाते हुए कालेज परिसर में हंगामा मचाया। इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि विगत दिनों सम्पन्न हुई बीए प्रवेश परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन नहीं कि ए जाने से छात्रों का प्रवेश नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कालेज के शिक्षक व कालेज प्रबन्धन के बीच मूल्यांकन पारिश्रमिक धन तय न होने कारण देरी की जा रही है। इस दौरान जब कालेज में वार्षिक परीक्षा के दौरान मूल्यांकन होने वाली प्रति कापियों का पारिश्रमिक 15-18 रुपया दिया जाता है। लेकिन अबकी बार कुछ तय न होने की वजह से छात्रों को परेशान किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को होने वाली एमए की परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को न तो प्रवेशपत्र ही मिल पाया है। नहीं कोई समुचित व्यवस्था की गयी है। जबकि कालेज के प्राचार्य के बारे में कालेज प्रशासन के अलावा जिले के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में प्राचार्य प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एमए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को होनी है। उसके बाद शिक्षकों से व्यवस्था के लिए कह दिया गया है। इस दौरान पुष्कर यादव,रामदयाल यादव,सुनील कुमार,चन्द्रजीत राय,रियाज अहमद,जगनाथ,अंकित यादव,उपेन्द्र यादव,दीपक मौर्या व विनोद सहित कई अन्य मौजूद रहे।