फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   राजधानी के यात्री को दिया गंदा पानी

राजधानी के यात्री को दिया गंदा पानी

Sat, 24 May 2014 05:32 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sat, 24 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी के कूपे में गुरुवार की रात एक यात्री ने पैंट्री कार से पीने के लिए मिले पानी में गंदगी की शिकायत जब पैंट्री कार मैनेजर से शिकायत की, तो वह उनसे बहस करने लगा। कोच में उपस्थित टीटीई ने भी जब इस पर ध्यान नहीं दिया। तब परेशान यात्री ने ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर जीआरपी को तहरीर दी। जीआरपी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके चलते ट्रेन करीब 40 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन

नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही 12424 डाउन डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी के एफ कूपे में नई दिल्ली से सीपी गुप्ता सवार हुए। ट्रेन में पैंट्री कार कर्मी ने पानी की बोतल दी। बोतल में पानी गंदा देखकर सीपी गुप्ता इसकी शिकायत करने पैंट्री कार मैनेजर के पास गए, तो उनकी शिकायत सुनने की बजाए मैनेजर बहस करने लगा। जब उन्होंने इसकी शिकायत टीटीई से की, तो उसने भी पैंट्री कार मैनेजर का पक्ष लिया। इस पर यात्री ने ट्रेन के गुरुवार की रात 11 बजकर 34 मिनट पर प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी से इसकी शिकायत की। इसी बीच ट्रेन खुल गई तो उसने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर यात्री को समझाया बुझाया। बाद में जीआरपी ने पीड़ित यात्री की तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके चलते ट्रेन करीब 40 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। ट्रेन के रवाना होने के बाद रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed