फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनियंत्रित विकास से जैव विविधिता पर ग्रहण

अनियंत्रित विकास से जैव विविधिता पर ग्रहण

Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चकिया। अनियंत्रित विकास के तहत प्राकृतिक संसाधनों का निर्बाध दोहन जैव विविधता के विभिन्न आयामों पर भारी पड़ रहा है। जिससे वृक्षों, वनस्पतियों, वन्यजीवों, पक्षियों और सूक्ष्मजीवों की तमाम प्रजातियां विलुप्त हो गई हैं या विलुप्तता की ओर अग्रसर हो रही हैं। इसलिए जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में संस्कार विकसित करने की जरूरत है। उक्त विचार काशी वन्य जीव प्रभाग के चंद्रप्रभा रेंज के तत्वावधान में स्थानीय वनविश्राम गृह (दिलकुशा) में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता संरक्षण दिवस के अवसर पर गुरुवार को आयोजित संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि तहसीलदार संजय कुमार सिंह ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों के निर्वहन से पुन: पर्यावरणीय स्थिति प्राप्त की जा सकती है। संगोष्ठी में वृक्ष बंधु पुरस्कार से सम्मानित परशुराम सिंह ने कहा कि प्राचीन भारत के जीवों और मानवों के बीच सहअस्तित्व की परिकल्पना थी। जिसके चलते भारत को विश्व गुरु कहा गया। भगवान राम जैसे आदर्श पुरुष ने वनों को अपने कदमों से नापकर यह साहचर्य स्थापित किया था। वर्तमान दौर की विसंगतियों को दर किनार कर हमें पुन: उसी युग की ओर लौटने की जरूरत है।
विज्ञापन

सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रामसूरत ने कहा कि नेचुरल सफाईकर्मी और गौरैया की विलुप्तता मानव को संदेश दे रही है कि उनके अस्तित्व को बचाने के लिए मानव को आगे आना होगा। सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विशिष्ट अतिथि गणेश प्रताप सिंह ने कहा कि काशी के वनों का पर्यावरण अत्यंत समृद्धशाली है, इसलिए यहां के लोगों का कर्तव्य है कि इस समृद्ध पर्यावरण और इसमेें निवास करने वाले वन्य जीवों की सुरक्षा करें। इसके पूर्व विषय स्थापना करते हुए चंद्रप्रभा रेंजर आरएस शुक्ला ने जैव विविधता के विभिन्न घटकों का निरूपण किया। चंद्रप्रभा कृषि विकास समिति के कपिल देव सिंह ने गिद्ध और गौरैया की विलुप्तता के सहारे कृषि क्षेत्र के उपयोगी सूक्ष्म जीवों के नष्ट होने पर विस्तृत प्रकाश डाला। संगोष्ठी में चकिया रेंजर एसपी श्रीवास्तव, राजपथ रेंजर नंदलाल मौर्या, बलवंत बिंद, चंद्रप्रभा कृषि विकास समिति के अध्यक्ष संतराम पांडेय और तनिष्क चौहान ने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में लोकगीत गायक रमाशंकर प्रतापी ने पर्यावरण गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जैव विविधता संरक्षण की दिशा में प्रेरित किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डा. रामसूरत एवं संचालन मुहम्मद नईम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed