{"_id":"58-130542","slug":"Chandauli-130542-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग बंद करने पर चौकी का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग बंद करने पर चौकी का घेराव
Chandauli
Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास केंद्र के आवंटियों द्वारा बंद करने से गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे जफरपुर गांव के लोगों ने निर्माण कार्य रोकवाने के लिए प्रदर्शन किया। फिर गांव वाले प्रधान लक्ष्मीनारायण कन्नौजिया के नेतृत्व में अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे और घेराव किया। अंत में एक पत्रक भी सौंपा।
क्षेत्र के जफरपुर सहित सिंघीताली, रंगौली, एकौनी, जीवनाथपुर, चंदरखां आदि गांवों में जाने के लिए काफी पहले संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था। कुछ दिनों पूर्व उक्त मार्ग को यूपीएसआईडीसी द्वारा कुछ उद्यमियों के नाम आवंटित कर दिया गया था। गुरुवार को उद्यमी उक्त रास्ते पर आवागमन बंद करने के लिए उसे घेरवाने लगे। यह पता चलते ही लामबंद होकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथ ही कार्य को बंद कराने के साथ ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद जफरपुर पुलिस चौकी का घेराव किया और चौकी इंजार्ज को पत्रक देकर पुन: कार्य प्रारंभ न होने देने की मांग की।
नाराज ग्रामीणों का कहना है कि भूमि आवंटन के समय उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास केंद्र के अधिकारियों ने रास्ते का अधिग्रहण न करने और औद्योगिक क्षेत्र की बिजली गांव को देने की बात कही थी। लेकिन वे अपनी बातों से मुकर गए और रास्ते को घेरवाने लगे। कहा कि रास्ते के बंद हो जाने के बाद ग्रामीणों को आने जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान पूर्व प्रधान सीताराम, हृदयनारायण सिंह, बद्री प्रसाद यादव, घनश्याम यादव, किशोरी, भोला, दिनेश, गोलू, महदेई, प्रेमा देवी और लालव्रत आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
कार्य रोकवा दिया गया है
अनुराग कुमार, चौकी इंचार्ज जफरपुर, अलीनगर का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा रास्ते के संबंध में दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर कार्य रोकवा दिया गया है। जब तक दोनों पक्षों में मामले का निबटारा नहीं हो जाएगा, तब तक कार्य बंद रहेगा।