फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   540 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, हाहाकार

540 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, हाहाकार

Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सकलडीहा। भोजापुर और ताजपुर गांवों के समीप बुधवार को जंफर उड़ने के कारण सकलडीहा उपकेंद्र के पांचों फीडरों से जुड़े 540 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते पेयजल को लेकर कस्बावासियों सहित ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि विद्युत निगम द्वारा उड़े जंफरों को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि विद्युत निगम की लचर कार्यप्रणाली से ही विद्युत आपूर्ति दुर्व्यवस्था का दंश झेलने के लिए लोग विवश हैं।
विज्ञापन

कसबा स्थित उपकेंद्र से सकलडीहा दक्षिणी, सकलडीहा टाउन, नोनार, चहनियां और कमालपुर फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से कुल 540 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार की शाम करीब चार बजे भोजापुर गांव के पास हाईंटेशन तारों के आपस में टकराने से जंफर उड़ गया। जिससे सकलडीहा दक्षिणी के 180 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इसी क्रम में रात करीब एक बजे ताजपुर गांव के पास भी जंफर उड़ गया। जिससे शेष चार फीडरों से जुड़े 360 गांवों की भी आपूर्ति ठप हो गई। जिसके कारण इस उमस भरी भीषण गर्मी में तो लोगों का काफी बुरा हाल है ही, वहीं पेयजल को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि जंफर उड़ने की सूचना देने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने उड़े हुए जंफरों को दुरुस्त करने का प्रयास नहीं किया। जिससे बुधवार की शाम चार बजे से ठप आपूर्ति गुरुवार को शाम चार बजे तक बहाल नहीं हो पाई थी। हालांकि विद्युत निगम के कर्मचारी और अधिकारी उड़े जंफरों को दुरुस्त करने के प्रयास में जुटे हुए थे
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
‘बुधवार की शाम करीब चार बजे भोजापुर और रात लगभग एक बजे ताजपुर गांवों के समीप जम्फर उड़ जाने से आपूर्ति ठप हो गई। इस मामले से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अब तक उड़े जंफरों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।’- रामनवल एसएसओ विद्युत सकलडीहा।

वर्जन
‘भोजापुर और ताजपुर गांवों के पास उड़े जंफरों की मरम्मत कराई जा रही है और दुरुस्त होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।’- सुधीर श्रीवास्तव, एसडीओ विद्युत, सकलडीहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed