फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दो दिन में दो हजार से अधिक फार्म जमा

दो दिन में दो हजार से अधिक फार्म जमा

Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। गत दिनों अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर साफ दिखा कि हमारी बेटी, उसका कल जैसी प्रदेश सरकार की योजना में अल्पसंख्यक विभाग को सिर्फ दो दिनों के अंदर 2450 आवेदन प्राप्त हो गए। जबकि योजना का लक्ष्य पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारी परेशान थे। मजे की बात यह कि नए शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद करीब दो माह में मात्र 56 फार्म कार्यालय को मिले थे। अंतिम दो दिनों में आवेदन जमा करने के लिए छात्राओं में होड़ सी मच गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार हमारी बेटी, उसका कल योजना चला रही है। इसके तहत हाईस्कूल पास अल्पसंख्यकों की बेटियों को पढ़ाई के लिए 30 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। इस बार शासन ने जिले की 1443 छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए करीब 4.33 करोड़ रुपये बजट जारी किया है। पर नए शिक्षा सत्र शुरू होने के दो माह बाद भी विभाग को मात्र 56 आवेदन पत्र मिलने से अधिकारी परेशान थे। लेकिन अंतिम दो दिनों में विभाग के पास धड़ाधड़ फार्म जमा हो गए। इस तरह विभाग का1443 छात्राओं का लक्ष्य एक झटके में पूरा हो गया। फिलहाल आवेदन की अंतिम तिथि दस सितंबर बीत चुकी है। बावजूद इसके योजना का लाभ लेने की लालसा लिए लोग आवेदन पत्र के साथ अल्पसंख्यक कार्यालय पहुंच रहे हैं। विभाग को अब तक करीब 2500 से अधिक प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

इनसेट
वरीयता के आधार पर मिलेगा लाभ
लक्ष्य से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। - राजीव रत्न सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed