फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   9497 cases resolved in a day

सुलह समझौते के आधार पर 9497 मामलों का समाधान

Sat, 11 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
9497 cases resolved in a day
चंदौली। जिले के सभी न्यायालयों, तहसीलों और बैंकों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर 9497 मामलों का समाधान किया गया। इस मौके पर 8.10 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। इसके अलावा 1.64 करोड़ 24 हजार 561 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र दिलाया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी ने छह वादों का निपटारा किया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण नरेंद्र कुमार ने 60 एमएसीटी वादों का निपटारा करते हुए 1,41,08,952 का प्रतिकर दिलाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजकमल पांडेय ने 44 वादों का समाधान किया। छह जोड़ों को मिलाकर साथ भेजा। वहीं 16.61 लाख समझौता राशि दिलाई। लोक अदालत के अध्यक्ष योगेश नारायण सिंह ने एक वाद को निपटाया। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम जगदीश प्रसाद चतुर्थ ने 190 वादों का निस्तारण किया। इसी प्रकार विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अंबर रावत ने एक क्रिमिनल वाद का निस्तारण कराते हुए 500 रुपये जुर्माना वसूला। अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी प्रथम मुन्ना प्रसाद ने सात क्रिमिनल वाद निस्तारित करते हुए तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्यामबाबू ने 1307 फौजदारी वादों का समाधान करते हुए 48270 रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा 4076 ई-चालान वाद निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed