फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चंदौली संसदीय क्षेत्र में हुआ 60.22 प्रतिशित मतदान अ

चंदौली संसदीय क्षेत्र में हुआ 60.22 प्रतिशित मतदान अ

Mon, 20 May 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
चंदौली संसदीय क्षेत्र में हुआ 60.22 प्रतिशित मतदान  अ

विज्ञापन
चंदौली। लोकतंत्र का महापर्व रविवार को धूमधाम के साथ सकुशल सम्पन्न हुआ। इस दौरान उत्साहित मतदाता बूथों पर पहुंचे तो झूम कर वोट पड़े। चंदौली संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 1756837 मतदाताओं के सापेक्ष 60.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो पिछले लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में 2.72 फीसदी मतदान अधिक रहा। जिला प्रशासन का मतदाता जागरूकता अभियान रंग लाया।
चंदौली संसदीय क्षेत्र में जिले की तीन विधानसभाओं सकलडीहा, मुगलसराय और सैयदराजा के अलावा वाराणसी की दो विधानसभाएं शिवपुर और अजगरा शामिल है। लोकसभा चुनाव 2014 के मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो इस बार के चुनाव में चंदौली संसदीय सीट में 2.72 फीसदी मतदान अधिक हुआ है। पिछली बार 57.50 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि इस बार 60.22 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सकुशल चुनाव के संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। ब्रांड अंबेसडर राकेश रोशन यादव ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ सहयोग से चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान को गति मिली है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सरिता मौर्या ने कहा कि जागरूकता अभियान का असर मतदान पर पड़ा है। इसे और बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन


जिलेभर में मतदान शुरू होने के दौरान कुछ बूथों से ईवीएम से शिकायत मिली थी लेकिन उसे समय रहते ठीक कर मतदान की प्रक्रिया समय से शुरू करा दी गई। गर्मी और तेज धूप के बाद भी मतदाताओं ने उत्साह दिखाया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भी सकारात्मक असर पड़ा है। नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। मतदान के समय जिले में एक-दो जगह हल्की नोंकझोंक की शिकायतें आई थी लेकिन उसे शांत करा दिया गया। नक्सल क्षेत्र सहित कहीं से किसी अप्रिय घटना या हिंसा की शिकायत नहीं मिली है। लोगों ने उत्साह से मतदान किया और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दिया। संतोष कुंमार सिंह, एसपी

चंदौली लोकसभा संसदीय क्षेत्र सुबह नौ बजे तक मतदान की प्रतिशत कुल- 9.62विधानसभावार प्रतिशत- सैयदराजा - 9.25 फीसदी, सकलडीहा - 10फीसदी, मुगलसराय - 8.9फीसदी, शिवपुर-10 फीसदी, अजगरा-10 फीसदी11 बजे तक का मतदान की प्रतिशत कुल- 21.74लोकसभा में विधानसभावार प्रतिशत- सैयदराजा - 21.3 सकलडीहा - 21.01 मुगलसराय - 20.08 शिवपुर- 23 और अजगरा- 22.5दोपहर बाद 1:00 बजे तक का कुल मतदान प्रतिशत - 35.96लोकसभा में विधानसभावार प्रतिशत- सैयदराजा - 31.46, सकलडीहा - 38.32, मुगलसराय - 35.16, शिवपुर- 36.38 और अजगरा- 38.4 फीसदीदोपहर बाद 3:00 बजे तक का कुल मतदान प्रतिशत-48.61लोकसभा में विधानसभावार प्रतिशत- सैयदराजा - 45%, सकलडीहा - 49.33%, मुगलसराय - 49%, शिवपुर- 50.01 और अजगरा- 49.43%शाम 5:00 बजे तक का कुल मतदान प्रतिशत-56.3लोकसभा में विधानसभावार प्रतिशत- सैयदराजा - 52.52, सकलडीहा - 55.67, मुगलसराय - 55.96, शिवपुर- 58.86 और अजगरा- 58.17 फीसदी मतदान हुआ।
चंदौली लोकसभा संसदीय क्षेत्र का अंतिम मतदान प्रतिशत 60.22 फीसदीविधानसभावार प्रतिशत- सैयदराजा- 58.65, सकलडीहा 60.57, मुगलसराय- 59.67, शिवपुर-59.00 और अजगरा 63.2 प्रतिशत मतदान हुआ।

वर्ष 2014 में 12 मई को मतदान हुआ
चंदौली संसदीय क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 57.5 फीसदीविधानसभावार मुगलसराय-58.09, सैयदराजा-58.20, सकलडीहा-61.40, अजगरा-53.50 और शिवपुर में 57.89 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह नौ बजे तक 11 फीसदी, 11 बजे तक 25 फीसदी, एक बजे तक 35 फीसदी, पांच बजे तक 55 और छह बजे तक 57.89 फीसदी मतदान हुआ था।


नवनी मंडी के बने स्ट्रांग रुम पहुंची ईवीएम
जमा करने के लिए देर रात तक होती रही मशक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। लोकसभा चुनाव के सकुशल संपन्न होने के बाद ईवीएम व वीवी पैट मशीनों के पहुंचने का सिलसिला पांच बजे शुरू हो गया। विधानसभा वार बने स्ट्रांग रुम में उन्हें सील कर दिया गया। सबसे पहले चकिया विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम चार बजे के बाद नवीन मंडी स्थल पर पहुंचने लगी। वहीं सकलडीहा, सैयदराजा व मुगलसराय विधानसभा में छह बजे के बाद मतदान समाप्त हुआ और पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी स्थल के लिए रवाना हुईं। वहीं ईवीएम व वीवी पैट के जमा करने से पहेल कर्मचरियों ने कागजातों का मिलान किया और उसके बाद ईवीएम व वीवीपैट को जमा किया। ग्रामीण और दूर दराज से देर रात तक मतदान कर्मी पहुंचे। ईवीएम और वीवीपैट को देर रात तक जमा कर सभी को स्ट्रांग रुम में शील कर कड़ी सुरक्षा के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed