चंदौली। मुख्यालय के सिविल बार चुनाव के मतदान को लेकर शुक्रवार को सभी तैयारी पूरी की ली गई हैं। चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई है। वहीं मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की मुहिम भी तेज हो गई है। शनिवार की सुबह दस बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। जहां 2172 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्यालय स्थित सदर तहसील के बार सभागार में अध्यक्ष व महामंत्री के उम्मीदवार संग अन्य पदों के लिए शनिवार को मतदान होगा। इसकी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। वहीं सुरक्षा कें भी कड़े प्रबंध किए गए। शुक्रवार को प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले में करने की कोशिश में जुट रहे। सदर तहसील से लेकर घर तक मतदाताओं को घेरने की डतैयारी कर रहे है। अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी , हरिभूषण तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह व डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह छोटे के बीच मुकाबला है। महामंत्री पद पर अजय कुमार, दुर्गेश पांडेय, राजन सिंह व रामकृत भाग्य आजमा रहे हैं। इसके अलावा अन्य पदों पर भी उम्मीदवारों को बीच सीधा मुकाबला है। इस बार कुल 2172 मतदाता है। इसमें 1338 वार्षिक व 834 आजीवन मतदाता शामिल है। मतदाता सबकी हां में हां मिलाते अपना पत्ता नहीं खोल रहे। चुनाव समिति के सदस्य कपिलदेव सिंह, चंद्रमौली उपाध्याय, विजय साहू, प्रभुनारायण मौर्य व असफाक अहमद सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी हो गई है। मतदान के समय मतदाताओं को बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी परिचय पत्र या सर्टिफिकेट आफ प्रैक्टिस अनिवार्य है। स्केन परिचय पत्र या छाया प्रति परिचय पत्र मान्य नहीं होगा।