फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एआरटीओ ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

एआरटीओ ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
नियामताबाद। भदोही जिले में स्कूली वैन में एलपीजी सिलेंडर से लगी में बच्चों के झुलसने की घटना के बाद जिले का परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। मंगलवार को एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने कई स्थानों पर अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान आधा दर्जन स्कूली वाहनों का चालान किया गया और कैलाशपुरी व अलीनगर स्थित दो निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी की गई। इस कार्रवाई से विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ ने विभागीय कर्मचारियों के साथ पचफेड़वा, अलीनगर, चकिया तिराहा, मुगलसराय नगर सहित कई जगहों पर स्कूली वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों का चालान किया गया। इनमें चार वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं मिले। वहीं तीन वाहनों के परमिट भी वैध नहीं थे। जबकि कैलाशपुरी स्थित स्कूल के तीन वाहनों के कागजात सही नहीं होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य को वैधानिक नोटिस जारी की गई। वहीं अलीनगर स्थित एक अन्य स्कूल के भी वाहन का कागजात वैध न पाए जाने पर प्रधानाचार्य को नोटिस दी गई। इस संबंध में एआरटीओ ने बताया कि स्कूली वाहनों में गड़बड़ी पाए जाने पर विद्यालय संचालक के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed