फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा सरकार ने अपराधियों को दिया संरक्षण

भाजपा सरकार ने अपराधियों को दिया संरक्षण

Sun, 13 Jan 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने अपराधियों को दिया संरक्षण
चंदौली। सदर विकास खंड के विजय-नारायनपुर व मुस्तफापुर गांव में शनिवार को समाजवादी विकास विजन यात्रा पहुंची। इस दौरान सपा नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। समाजवादी विकास विजन के उद्देश्यों को ग्रामीणों के बीच रखा और उनके सामाजिक न्याय की भी बात कही। कहा कि सरकार की नीतियों से किसान परेशान है, नौजवान नौकरी की तलाश में भटक रहा है। वहीं आर्थिक आपात से पूरे देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। इस दौरान पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि वर्तमान में पूरा देश सांप्रदायिक अराजकता की चपेट में है। सरकार अपराधिक छवि वालों को संरक्षण दे रही है, जिससे चहुंओर अराजकता का माहौल है। सरकार जनता का ध्यान भ्रष्टाचार व घोटालों से हटाने के लिए के लिए धार्मिक भावनाएं आहत करने का काम किया है। ऐसे लोग देश का विकास नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनकी नियत साफ नहीं है। जिला सचिव रमेश यादव व राम सिंह चौहान ने कहा कि सरकार में बैठे लोग किसानों की आय दोगुना करने की बात कहते तो हैं, लेकिन किसानों आय बढ़ाने की दिशा में कोई कार्य नहीं कर पा रहे है। नौजवानों को नौकरी का वादा भी पूरी तरह से झलावा साबित हो रहा है। वहीं अन्य वादे सरकार जो जनता से कर रखी है वह अधूरी है। सरकार के लोग ऐसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए समय-समय पर सांप्रदायिक बातों को उझालने का काम कर रही है। इस दौरान राम सिंह चैहान, अमित सोनकर, मनोज कुमार मौर्या, अनिल पटेल, शिव मंजिल पटेल, रमेश यादव, विनय विश्वकर्मा, मुकेश यादव, ओमप्रकाश मौर्य, लाल मोहम्मद, मुलायम सिंह यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed