फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गड़बड़ी मिली तो केंद्र प्रभारी पर होगा मुकदमा

गड़बड़ी मिली तो केंद्र प्रभारी पर होगा मुकदमा

Thu, 27 Dec 2018 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
गड़बड़ी मिली तो केंद्र प्रभारी पर होगा मुकदमा
धानापुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बुधवार को कस्बा स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर क्षमता के अनुरूप धान क्रय न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही धान खरीद में बिचौलियों की मध्यस्थता महसूस होने पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए गड़बड़ी मिलने पर मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि क्रय केंद्र पर प्रतिदिन छह सौ कुंतल धान खरीदने का निर्देश है लेकिन धान क्रय कम किया जा रहा है। वहीं किसानों का आरोप है कि छोटे किसानों को नजरअंदाज कर पहुंच वाले बड़े किसानों को ज्यादा तरजीह दी जा रही है। इससे क्रय केंद्र के आसपास घूम रहे छोटे व मंझोले किसान बिचौलियों के बीच फंस जा रहे हैं। विधायक ने क्रय रजिस्टर का निरीक्षण कर किसानों से जानकारी ली। इसमें एक किसान ने बिचौलिए के हाथ धान बेचना स्वीकारा जिसपर वह काफी नाराज दिखे। विधायक से केंद्र प्रभारी अमित यादव ने भी क्रय केंद्र पर जगह की कमी और ज्यादा धान आ जाने के कारण परेशानी होने की बात बताई। इस दौरान हृदयनारायण तिवारी, सुजीत जायसवाल, कमलाकांत मिश्रा, मासूम खान, रमेश द्विवेदी, अरविंद मिश्र, उदयनारायण यादव, गुड्डू यादव, राजेंद्र दूबे, विमल सिंह दादा, मृत्युंजय सिंह, अन्नू सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed