फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विज्ञान कला प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञान कला प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 16 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान कला प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
पडाव। क्षेत्र के सेमरा स्थित सेंट अलहनीफ एजुकेशनल सेंटर में शनिवार को आयोजित विज्ञान कला, शिल्प कला प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा प्रदर्शित हुई। छात्र छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों के माध्यम से देश और विश्व में व्याप्त समस्याओं और उसके समाधान के बारे में बताया। मुख्य अतिथि के रूप में आए बीएचयू के वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर आरएन खरवार और विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ के राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद आरिफ ने छात्रों के प्रयास को सराहा।

छात्रों ने टॉफी एटीएम, हेलीकॉप्टर, मोटरकार, स्टीम जनरेटर, वेस्ट वाटर प्यूरीफायर, सोलर सिस्टम, ग्लोबल वार्मिंग, वाटर साइकिल तथा डीएनए, रूम हिटर आदि प्रदर्शित की। कला तथा शिल्प कला में बच्चों ने अपनी कल्पना को एक मूर्त रूप दे दिया। छात्रों ने वेस्ट मटेरियल जिससे लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं उससे एक से बढ़कर एक सजावटी वस्तु बनाई। पुराने अखबार से बनाया गया झूमर, आइसक्रीम की लकड़ी से सुंदर घर फ्लावर पॉट, हैंड पर्स , स्टोन फोटो होल्डर,फोटो एक्स-रे , कार के सामान लोगों को लुभाए। इसके साथ बच्चों ने फूड स्टॉल में पकौड़ी, कचोरी,चूड़ा मटर ,गोलगप्पे, गुलाब जामुन रसगुल्ले गाजर का हलवा छोले भटूरे के स्टाल सजाए। इसके पूर्वमुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. आरएन खरवार ने कहा कि अगर जीवन में सफल होना है तो अनवरत शिक्षा का होना जरूरी है। शिक्षा के उपरांत का समय सुखद चाहिए तो शिक्षा के दौरान का समय मेहनत एवं संघर्षशील होना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य बी राम, महबूब हुसैन रहे। संचालन इम्तियाज अहमद ने और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रबंध निदेशक हाजी वसीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed