फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए डीएम एसपी ने की अपील

कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए डीएम एसपी ने की अपील

Wed, 10 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए डीएम एसपी ने की अपील

विज्ञापन
चंदौली। नवरात्र में कानून व्यवस्था को ठीक रखने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम, एसपी के अलावा पुलिस के अधिकारी और जिले के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। डीएम ने दुर्गा पूजा समारोह के दौरान लोगों से आपसी सहयोग और भाई चारा बनाने की अपील की। वहीं एसपी ने पूजा पंडालों के बाहर सीसी टीवी कैमरे लगाने और असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने के लिए लोगों को सचेत किया। इस दौरान नागरिकों ने भी अपने समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

बैठक के दौरान लोगों ने भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने, खराब सड़कों की मरम्मत और जर्जर बिजली के तारों को सही करने की मांग की। नगर के व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रहरि ने बिजली व्यवस्था को ठीक करने तथा चकिया के मुश्ताक अहमद ने पूजा समारोह के दौरान चकिया बाजार में भारी वाहनों के रोक लगाने की मांग की। धानापुर के कमलाकांत मिश्र ने मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाबों के किनारे पुलिस को तैनात करने तथा सभासद नागेंद्र सिंह ने पूजा के दौरान प्रत्यके पंडाल में रात में पुलिस गश्त की मांग की। डीएम ने सीओ त्रिपुरारी पांडेय को निर्देश दिया कि बलुआ पुल से भारी वाहनों के गुजरने तथा ओवर लोडिंग को रोकने का प्रबंधक करें। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि उनके क्षेत्र में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा कार्यक्रम के स्थल का निरीक्षण करें और आयोजकों से समन्वय स्थापित करके उनका सहयोग करें। इस मौके पर एसडीएम दिप्तीदेव, आनंद वर्धन, आशीष कुमार, रामसंजीवन मौर्य, सीओ कुवर प्रभात, प्रशांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed