फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महिलाओं के लिए बाजारों में बन रहे पिंक शौचालय

महिलाओं के लिए बाजारों में बन रहे पिंक शौचालय

Sun, 07 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के लिए बाजारों में बन रहे पिंक शौचालय

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सभी निकायों के अंतर्गत आने वाले बाजारों में महिलाओं की सुविधा के लिए अब पिंक टायलेट बनेगा। चारों नगर निकायों में इसपर काम भी शुरू हो गया है। इसके तहत नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर सहित चंदौली, चकिया व सैयदराजा नगर पंचायतों की ओर से बाजार के प्रमुख स्थानों पर फिलहाल एक-एक पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। इस पर तकरीबन 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सिर्फ महिलाओं के लिए बन रहे इस शौचालय का रंग गुलाबी होगा जिससे कि उसकी पहचान हो सके।
केंद्र सरकार की ओर से चल रही अमृत योजना के तहत इन शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। सभी निकायों ने इनके निर्माण के लिए स्थान का चयन कर लिया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन शौचालयों का निर्माण आरंभ कर दिया गया है। बाजारों में महिलाओं के लिए अलग से कोई शौचालय नहीं। जिससे महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। महिलाओं की इस परेशानी को दूर करने के लिए पिंक शौचालय बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पांच- पांच सीटों से युक्त इन पिंक शौचालयों में महिलाओं को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें नेपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी जहां दो से पांच रुपये शुल्क अदा करने के बाद महिलाओं को नेपकिन प्राप्त होगा। इसके अलावा शौचालयों में फिडिंग रूम भी बनाए जाएंगे जहां वे बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनाताली में बन रहा पिंक शौचालय
पीडीडीयू नगर पालिका क्षेत्र के मैनाताली वार्ड में पांच लाख 89 हजार रुपये से पिंक शौचालय का निर्माण चल रहा है। इसी प्रकार चकिया, चंदौली व सैयदराजा न्रर पंचायत क्षेत्र के बाजार में भी शौचालयों का निर्माण जारी है।

कोट
केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी योजना को पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जल्द ही इनका निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा। संतोष खरवार, चेयरमैन, नपा परिषद, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed