{"_id":"5bb276eb867a557f6d0b08b7","slug":"91538422507-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिवितपुत्रिका आज, तैयारियों में जुटी रही महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिवितपुत्रिका आज, तैयारियों में जुटी रही महिलाएं
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। संतान के दीर्घायु की कामना से किया जाने वाला जीवितपुत्रिका मंगलवार को मनाया जाएगा। महिलाएं निर्जल व्रत रखकर पूजन अर्चन करेंगी और संतान के दीर्घायु की कामना करेंगी। सोमवार को दिन भर इसकी तैयारी हुई। माह के पहली तारिख होने की वजह से फल और सब्जी मंडी बंद रही। ऐसे में फल खरीदने में महिलाओं को परेशानी हुई। हां बाजार में जिउतिया और पूजन सामग्री खरीदने के लिए भीड़ जुटी।
संतान के दीर्घायु के लिए आश्विन मास कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि पर पूजन अर्चना करती हैं। इसके बाद जीउतिया पहनती है। पूजन अर्चन के लिए महिलाओं की भीड़ तालाबों, सरोवरों पर जुटती है। सोमवार को महिलाओं ने पूजन अर्चन की तैयारी की। महिलाओं ने एक दिन पहले स्नान ध्यान कर व्रत का संकल्प लिया। मड़वा के आटे के हलवा और सतपुतिया के साग का सेवन किया। वहीं बाजार में पहुंच कर पूजन अर्चन की सामग्री खरीददारी की। व्रत के पूर्व संध्या पर जीटी रोड पर जगह जगह पूजन सामग्री और जिउतिया की दुकानें सजी रहीं। फूल मालाओं की भी खूब खरीददारी हुई। फूटपाथ पर जगह जगह महिलाएं सिंदूर, रोरी, धूपबत्ती, जिउतिया की दुकानें सजी रही। दूसरी तरफ माह की पहली तारिख होने की वजह से फल और सब्जी के दुकानदारों ने मासिक बंदी रखी थी। इससे फल, सब्जियों की खरीददारी के लिए लोगों को मुश्किल हुई।
पीडीडीयू नगर। जिउतिया पर स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को संभालने के लिए रेलवे पुरी तरह चौकस हो गया है। आरपीएफ और जीआरपी ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। वहीं रेलवे के अन्य विभागों को भी भीड़ को संभालने के लिए आवश्यक हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
तीन अक्तूबर 2007 को स्टेशन पर भगदड़ मचने की वजह से चौदह महिलाओं की मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रति वर्ष भीड़ को देखते हुए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरतता है। भीड़ को देखते हुए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने पहले ही आरपीएफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। कमांडेंट के निर्देश पर स्टेशन पर सोमवार को ही बड़े पैमाने पर होमगार्डों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं जीआरपी निरीक्षक की मांग पर इलाहाबाद से 19 सब इंस्पेक्टर, 39 आरक्षी और 2 महिला आरक्षी की आमद हुई है। सोमवार को दोपहर में स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने आरपीएफ, जीआरपी, सफाईकर्मी, वाणिज्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक कर और भीड़ को संभालने के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया कि किसी हाल में स्टेशन पर चेकिंग नहीं होगी। व्रती महिलाओं को समझा बुझाकर ट्रेनों में सवार करना है। सभी कर्मचारियों अधिकारियों को महिलाओं और अन्य यात्रियों को सही सही जानकारी देनी है।