फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीएमओ ने कार्यशाला में आशाओं को किया प्रशिक्षित

सीएमओ ने कार्यशाला में आशाओं को किया प्रशिक्षित

Wed, 11 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने कार्यशाला में आशाओं को किया प्रशिक्षित
चंदौली। मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय सभागार में मंगलवार को आशाओं के कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें सदर ब्लाक की 150 आशाएं शामिल हुई। सीएमओ डा. पीके मिश्र ने संस्थागत प्रसव कराने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारें में आशाओं को बताया। प्रशिक्षण के उपरांत आशाओं को एमसीएच विंग हास्पिटल में घुमाया गया और उसकी विशेषताओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान सीएमओ डा. पीके मिश्र ने आशाओं को बताया कि सरकार संस्थागत प्रसव को बढ़ाने औँर गर्भवती महिलाओं के देखरेख के लिए आशाओं की जिम्मेदारी तय किया है। लेकिन आशा सरकार के योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में नाकाम साबित हो रही है। जिसका प्रमुख कारण है कि वह प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं में जाने से परहेज करती है। कहा कि आशाओं को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी ब्लाक स्तर के अधिकारियों की होती थी। लेकिन अब उन्होने यह कार्य स्वयं करने का फैसला किया है। साथ ही बताया कि संस्थागत प्रसव कम कराने वाली आशाओं की सेवा सामाप्त करने पर भी विचार किया जा सकता है। ऐसे में आशा स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने का प्रयास करें। जिससे गर्भवती महिला को सरकार की ओर से मिलने वाली योजना का लाभ मिलेगा तथा संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को आसानी से पूरा किया जा सकेगा। प्रशिक्षण के बाद आशाओं को जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग हास्पिटल में घुमाया गया और उसमें मौजूद सुविधाओं के बारें में आशाओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed