{"_id":"5aba98de4f1c1ba3238b7825","slug":"91522178270-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाण सागर परियोजना के लिए गृहमंत्री से मिलेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाण सागर परियोजना के लिए गृहमंत्री से मिलेंगे किसान
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बाण सागर परियोजना का पानी चंद्रप्रभा बांध तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए भाकियू के सदस्य बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। गृहमंत्री ने किसानों से मिलने के लिए गुरुवार को समय दिया है।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विरेंद्र पाल ने बताया कि बाण सागर परियोजना का पानी चंद्रप्रभा बांध पहुंचने से जनपद के किसानों को लाभ मिलेगा चंद्रप्रभा सिस्टम एवं कर्मनाशा सिस्टम की नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। कहा कि चंद्रप्रभा बांध में पानी की कमी होने से किसानो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद वन विश्राम गृह से कार्यकर्ताओ को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। बताया कि दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओ के जत्थे में भानू प्रताप सिंह, रामकृत, अतिबल, देशराज पटेल, जोखन, विभुति, जगरदेव, मोती दादा, सोनू, चिरंजीवी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमरदेव, राजन सहित 40 किसान शामिल है।