{"_id":"5aba98d84f1c1b2d3e8b4c15","slug":"91522178264-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में वित विहीन शिक्षकों का धरना कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में वित विहीन शिक्षकों का धरना कार्य बहिष्कार जारी
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। मांगों के समर्थन में वित्त विहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्रों के बाहर शिक्षकों ने धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांग पूूरी नहीं हुई तो शिक्षक आमरण अनशन करेंगे।
वित्तविहीन शिक्षक मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को मानदेय देने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों को अनुदानित करने तथा बोर्ड परीक्षा 2016 के मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक का भुगतान करने की मांग को लेकर मूल्यांकन कार्य का विरोध कर रहे हैं। नगर पालिका इंटर कालेज में प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ब्रह्मानंद, विद्या सागर,शंभूनाथ गुप्ता, कमलाकांत शर्मा, राधा बल्लभ ओझा, मोजाहिद लारी, जाहिदा बेगम, अफसरी बेगम, रीना शुक्ला, संजय कुमार सिंह रहे।
चकिया संवाददाता के अनुसार वित्तविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान वित्तविहीन शिक्षकों ने आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र के गेट को बंद करके धरना दिया। वित्तविहीन शिक्षकों ने चेतावनी दी कि 31 मार्च तक सरकार उनके पदाधिकारियों से वार्ता नही करती है तो वित्तविहीन शिक्षक आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, रमेश प्रसाद अरविंद कुमार गुप्ता, मोहम्मद असलम, रामकिशुन सिंह, संजय सिंह चंदेल, हृदयनारायण सिंह, स्वतंत्र कुमार, सुनील कुमार, यमुना सिंह मौजूद रहे।