फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नगर निकाय चुनाव.....12

नगर निकाय चुनाव.....12

Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव.....12

विज्ञापन
चंदौली। नगर निकायों में अध्यक्ष पद के आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद सियासी समीकरण अचानक बदल गए हैं। अगली कतार में बैठे दावेदार जहां मायूस हो गए हैं वहीं आरक्षण ने कई अनजान चेहरों के सपनों को पंख लगा दिए हैं। नगर पंचायत चंदौली की बात करें तो इस बार यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 14 अक्तूबर 1971 में गठन के बाद से पहली बार नगर पंचायत की सीट अनुसूचित हुई है। वहीं वर्ष 2006 में सीट सामान्य थी। पिछड़े वर्ग ने चार बार नगर पंचायत की नुमाइंदगी की है।

नगर पंचायत चंदौली का पहला चुनाव 1988 में बगैर आरक्षण के हुआ। पिछड़ा वर्ग के लालता यादव नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बने। इसके बाद 1995 में अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई। लालता यादव दोबारा अध्यक्ष बने। 2000 में पिछड़ी महिला सीट पर मिथिलेश गुप्ता अध्यक्ष बनीं। 2006 में पहली बार अध्यक्ष का पद सामान्य रहा। इस दौरान सुदर्शन सिंह ने जीत दर्ज कर पंचायत की कमान संभाली। 2012 में चंदौली नगर पंचायत एक बार फिर से पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित हुई। इस बार मीनाक्षी यादव ने निकाय चुनाव अपने नाम किया। इस बार अध्यक्ष बनने का सपना संजोए बैठे दावेदार सामान्य सीट की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन आरक्षण जारी होते ही दावेदारों के सपने टूट कर बिखर गए। जबकि अनुुसूचित वर्ग के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed