फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हरितालिका तीज ----

हरितालिका तीज ----

Fri, 25 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
हरितालिका तीज ----

विज्ञापन
मुगलसराय। नगर सहित पूरे जिले में हरतालिका तीज धूम धाम से मनाया गया। पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने निराजल व्रत रखा और भगवान शिव माता पार्वती की पूजा अर्चना की। इस दौरान शिवालयों में पूजन अर्चन के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी। घरों में भी एकजुट होकर महिलाओं ने सोलहों शृंगार कर पूजन अर्चन के बाद माता पार्वती द्वारा तप कर भगवान शिव को प्राप्त करने की कथा सुनी। इसके बाद महिलाओं ने गीत संगीत के बीच रात्रि जागरण किया।
पंडित कुुंज बिहारी मिश्र की माने तो माता पार्वती ने कठिन तप के बाद भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शिव को प्रसन्न किया था। भगवान शिव ने वरदान दिया कि जो कन्या इस दिन निराजल व्रत रखेगी उसे मनोवांछित वर मिलेगा और विवाहित महिलाओं के व्रत रखने पर पति दीर्घायु होगा। इसके बाद से इस दिन महिलाएं विधि विधान से भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। गुरुवार को महिलाओं ने सुबह उठकर निराजल व्रत का संकल्प लिया। दोपहर में स्नान ध्यान के बाद सोलहो शृंगार किया और शिवालयों में पहुंच कर भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना की। माता पार्वती को शृंगार वस्तुएं अर्पित की और फल पकवान का भोग लगाया और आरती उतारी। कुछ महिलाओं ने घर पर ही मिट्टी के शिव पार्वती का निर्माण कर पूजा अर्चना कर पुरोहितों केे बुलाकर कथा सुनी। नगर के कैलाशपुरी, पटेलनगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, शाहकुटी, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कालोनी, मानसनगर सहित अन्य शिवालयों पर दोपहर से देर रात तक पूजन अर्चन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान मंदिर पर हर हर महादेव से शिवालय गूंजते रहे। नियामताबाद, पड़ाव, दुलहीपुर, बबुरी, शहाबगज, इलिया, नौगढ़, चहनियां, धानापुर, चंदौली, सैयदराजा, सकलडीहा, कमालपुर, कंदवा सहित अन्य इलाकों में भी शिवालयों में भीड़ रही। वहीं महिलाओं ने समूह में बैठकर पूजन अर्चन के बाद कथा सुनी।
विज्ञापन

नगर के युवको ने काली मंदिर परिसर को सजाया
चकिया। हरतालिका तीज के अवसर पर गुरुवार को चकिया नगर के मां काली मंदिर का नगर के युवाओं ने आकर्षक सज्जा की।
इस अवसर पर महाराजा काशी नरेश के प्रतिनिधि बीर बहादुर सिंह, बब्बल मद्धेशिया, मनोज चौरसिया, जितेन्द्र मौर्या, रघुनायक मद्धेिशिया, सुनील सिंह, सूरज मोदनावाल, कमलेश, पवन केशरी, प्रमोद, अनिल मद्धेशिया, रवि जायसवाल, बसंतु माली आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed