{"_id":"5999e50a4f1c1b8e388b4731","slug":"91503257866-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने मानाई राजीव गांधी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने मानाई राजीव गांधी की जयंती
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कैंप कार्यालय पर मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि राजीव गांधी ऐसे प्रधान मंत्री थे जो देश को एक अलग पहचान देने वालेे थे। आज डिजीटल इंडिया की बात हो रही है। वह अपने कार्यकाल में कम्प्यूटर क्रांति को बढ़ावा दिए थे। टेक्नोलाजी, दूर संचार, पंचायती राज यह सभी योजनाएं जो सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल हो चुकी है। यह सब राजीव गांधी की सोच की उपज है। इस दौरान धर्मेंद्र तिवारी, ठकुरदेई तिवारी, मदन तिवारी, बाबा गोंड, मुकेश कुमार, मुनीर खां, गुलाब राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन अरुण द्विवेदी ने किया।