फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   86 members of Nirankari Mission donated blood

रक्तदान शिविर में निरंकारी मिशन के 86 सदस्यों ने किया रक्तदान

Fri, 06 May 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
86 members of Nirankari Mission donated blood
चंदौली। संत निरंकारी मिशन की ओर से बृहस्पतिवार को मातृ एवं शिशु विंग अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. वाईके राय व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उर्मिला सिंह उपस्थित रहीं और अधिकारियों ने रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। रक्तदान शिविर में निरंकारी मिशन के 86 सदस्यों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डा.वाईके राय ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ी है। यही वजह है कि आज संत निरंकारी मिशन के 86 आस्थावान सदस्यों ने रक्तदान कर समाज को प्रेरणा दी है। ईश्वर की अराधना के साथ ही मानव की सेवा के लिए निरंकारी मिशन द्वारा किया गया यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। निरंकारी मिशन के सिद्धार्थ शंकर सिंह ने कहा कि मानव सेवा के लिए किए गए प्रयास भी आत्मीय शीतलता को प्रदान करते हैं।इसके बाद नगर के इलिया रोड स्थित एक परिसर में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में मिशन से जुड़े लोग उपस्थित रहे और सत्संग को सुना। इस अवसर पर कुलजीत कौर, कमलेश, राजेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे। संचालन दिलीप चौधरी ने किया। उधर, रक्तदान शिविर को सम्पन्न कराने में रक्तकोष के डा. अशोक कुमार, डा. संजय प्रकाश, डा. रूचि सिंह, डा. दिनेश सिंह, संजय कुमार, चंद्रशेखर, चंदबली सिंह, चन्दा सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रजनीश तिवारी, चंद्रशेखर आजाद आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed