फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   847 patients were treated in Chief Minister's Health Fair

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 847 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
847 patients were treated in Chief Minister's Health Fair
चंदौली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने 847 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं दवाएं वितरित करने के साथ ही उचित परामर्श दिया गया। इसके अलावा आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाए गए। मेले में कोविड एंटीजेन टेस्ट भी किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ युगल किशोर राय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 21 ग्रामीण और दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 379 पुरुष और 371 महिला और 97 बच्चों का उपचार किया गया। वहीं आयुष्मान योजना के तहत 97 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाए गए। जबकि कोविड हेल्प डेस्क पर 352 मरीजों का परीक्षण एवं 68 रोगियों का कोविड एंटीजेन टेस्ट किया गया। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। इसके अलावा मलेरिया के 25 टेस्ट किए गए। इस दौरान किसी की भी रिपोर्ट पाजिटिव नहीं मिला। मेले में पांच टीबी के लक्षणयुक्त रोगी चिह्नित किए गए हैं। इनमें टीबी की पुष्टि के लिए उनके बलगम परीक्षण के लिए उच्च चिकित्सा इकाईयों को भेजा गया है। सीएमओ डा. वाईके राय ने बताया कि सरकार के मंशा के अनुसार जिले में गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आने वाले रोगियों की जांच, दवाएं और मरामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed