फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कायस्थ समाज ने होली मिलकर दिया एकता का संदेश

कायस्थ समाज ने होली मिलकर दिया एकता का संदेश

Mon, 25 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
कायस्थ समाज ने होली मिलकर दिया एकता का संदेश

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से नगर के नई बस्ती स्थित गोविंद कटरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह के बहाने कायस्थ समाज के लोगों ने आपसी एकता का संदेश दिया। इस दौरान होली को आपसी भेद भाव मिटाने और अनेकता में एकता का संदेश प्रसारित करने वाला पर्व बताया।

कार्यक्रम की शुरूआत भगवान चित्रगुप्त के चित्र की पूजा अर्चना कर हुई। इसके बाद समाज के लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। एक दूसरे के गले मिलकर आपसी गिले शिकवे दूर किए। इस दौरान मुख्य अतिथि डिविजनल आपरेटिंग आफिसर संदीप कुमार ने कहा कि होली मिलन लोगों के एक होने का संदेश देता है। इस त्योहार पर लोगों ने आपसी भेदभाव भूल कर आपस में गले मिलना चाहिए। महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि होली का त्योहार लोगों को एक रंग में रंगने का संदेश देता है। इसके विविध रंग अनेकता में एकता के संदेश देते हैं। होली मिलन समारोह से समाज के लोगों के एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है। इससे आपसी भाईचारा मजबूत होता है। इस मौके पर सुनील कुमार श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, हरिओम श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, गुलाबलाल, प्रदीप कुमार सक्सेना, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, अपूर्व करन रायजादा,राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed