{"_id":"5c72e93abdec22093e7c1261","slug":"81551034682-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता निर्माण की मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता निर्माण की मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क मरम्मत के लिए प्रदर्शन
मार्ग पर कब्जे की वजह से नहीं बन पा रहा है रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पड़ाव। अलीनगर थाना अंतर्गत क्षेत्र के व्यास मंदिर साहुपुरी में सड़क की मरम्मत न होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
व्यास मंदिर से साहुपुरी गांव तक जाने के लिए 70 मीटर लंबा और ढाई मीटर चौड़ा मार्ग है। पिछले दिनों जिला पंचायत निधि से इसकी मरम्मत शुरू हुई। इसी बीच रास्ते की भूमि को अपना बताकर इस पर कब्जा कर लिया। इससे काम रोक दिया गया। इससे रास्ते की मरम्मत नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास छोटू का कहना है कि जिस गली में काम कराया जा रहा है वह गली वर्षों से ग्रामीणों को दर्शन पूजन के लिए बना हुआ है। अब वे ग्रामीणों को आने जाने नहीं देते। प्रदर्शन करने वालों में रमेश यादव, अमन यादव, कृपा शंकर यादव, गोविंद, राहुल, दिपू, गोविंद, महतो, भरत सोनकर, राहुल निषाद, छन्ना, दीपू रहे।