पड़ाव। जैपुरिया स्कूल पड़ाव में सोमवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता जेस्ट-2019 का रंगारंग आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, विशिष्ट अतिथि श्रीवत्स जैपुरिया, ग्रुप निदेशक कनक गुप्ता ने समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रवीण कुमार ने कहा कि खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी है। शिक्षा संग खेल से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता में जैपुरिया स्कूल सहित 35 विद्यालयों के करीब 350 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्पोट्स कैप्टन फरान मलिक एवं वाइस कैप्टन अलविया नाज ने मशाल जलाकर किया। इसके बाद ओपनिंग डांस खेल आरंभ हुआ। क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने खेल प्रशिक्षकों और बच्चों को सम्मानित किया। स्केटिंग कोच रमजान अली, शूटिंग कोच अभिषेक एवं ताइक्वांडो कोच अमित के अलावा इंटर जैपुरिया खेल प्रतियोगिता में विजेता कबड्डी टीम, अंडर फोर्टीन फुटबॉल टीम एवं क्रिकेट टीम के खिलाडियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर बच्चों ने प्रवीण कुमार से कॅरियर के संबंध में सवाल भी पूछे। इससे पहले विद्यालय के अध्यक्ष दीपक बजाज, निदेशक श्याम सुंदर बजाज अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अध्यापिका प्रियंका मुखर्जी, संयोजक राजीव गिरि, एकता श्रीवास्तव, सुब्धा केलकर और अरुण कुमार मौजूद थे। संचालन प्रितीश डे व ओलिविया फ्लेमिंग और धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने किया।