फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 63वां जन्म दिन पर दिखाई ताकत

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 63वां जन्म दिन पर दिखाई ताकत

Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 63वां जन्म दिन पर दिखाई ताकत
चंदौली। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 63वां जन्मदिन मंगलवार को मुख्यालय स्थित मां शारदा मंगलम वाटिका में धूमधाम से मनाया गया। इसमें बसपा और बसपा दोनों दलों के दिग्गजों ने एक साथ केक काटकर मंच साझा किया और अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में दोनों दलों के नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज राजेश भारती ने कहा कि गठबंधन होने से भाजपा पूरी तरह से डर गई है। बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूरा जीवन संघर्ष का है। बहुजन के हित के लिए वह आज भी संघर्ष कर रही हैं। अध्यक्षता कर रहे पूर्व एमएलसी श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने कहा कि बसपा-सपा गठबंधन से भाजपा परेशान है। देश की तरक्की मायावाती ही कर सकती हैं। सपा नेता पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि भाजपा की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में उसे एक भी सीट नसीब नहीं होगी। सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा से जनता आजिज आ गई है। बसपा मुख्य जोन कोआर्डिनेटर संजय मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जुमलेबाजी करती है। धर्म के नाम पर लड़ाने का काम करती है। इस दौरान रामप्रवेश बिंद, संजय मौर्य, तिलकधारी बिंद, सुबाष राम, बेलाल अंसारी, मुसाफिर चौहान, नईम अहमद, देवनाथ सोनकर, कमलेश सोनकर, अखिलेश चौहान, शशिकांत भारती, जोखू प्रधान, अछैवर भारती, मुरलीधर, छोटू भारती, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, बलिराम यादव आदि रहे। संचालन बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed