फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विरोध के चलते ठप रहा भूमि अधिग्रहण का कार्य

विरोध के चलते ठप रहा भूमि अधिग्रहण का कार्य

Sat, 15 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
विरोध के चलते ठप रहा भूमि अधिग्रहण का कार्य
चंदौली। रेल फ्रेट कोरिडोर परियोजना के लिए जमीनों के अधिग्रहण मुद्दे् पर क्षेत्र के डिग्घी गांव के पास शुक्रवार को ग्रामीणों के विरोध के चलते पूरे दिन काम ठप रहा। इस बीच सदर एसडीएम के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। बार बार समझाने के बाद भी ग्रामीण उचित मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव ने भी जिला प्रशासन के अधिकारियों पर किसानों से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रेल फ्रेट कोरिडोर परियोजना के लिए क्षेत्र के बनौली खुर्द, डिग्घी, रामपुर, गंजख्वाजा सहित एक दर्जन गांवों में जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। लेकिन किसान उचित मुआवजे के भुगतान को लेकर लामबंद हैं। जिससे रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों को रोजाना मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा मुआवजे के भुगतान में भारी अनियमितता बरती गई है। जिससे काश्तकारों में गहरी नाराजगी है। शुक्रवार को जमीन अधिग्रहण के दौरान ग्रामीणों से टकराव होने का प्रशासन को पहले से ही अंदेशा था। इसलिए डिग्घी गांव के पास सदर कोतवाली के अलावा इलिया और अलीनगर थानों से भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया था। वहीं पीएसी के अलावा महिला सिपाही भी मौके पर मौजूद थीं। परियोजना से जुड़े लोगों ने विरोध को भांपते हुए काम को बंद रखा। वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल ने भी अधिग्रहीत जमीन की ओर जाना चाहा तो पुलिस ने उन्हें भी रोक लिया। इस दौरान सदर एसडीएम अभिषेक गोयल ने पूर्व प्रमुख का एक घंटे से भी अधिक समय तक मान मनौव्वल किया। लेकिन पूर्व प्रमुख भी किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर अड़े रहे और जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान किसान नेता केदार यादव, बनवारी प्रधान, निरंजन यादव, विक्की प्रधान, संतोष, श्यामसुंदर सोनकर, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed