फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   फिल्मस्टार रजनीकांत ने चंधासी में पी चाय

फिल्मस्टार रजनीकांत ने चंधासी में पी चाय

Mon, 01 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
फिल्मस्टार रजनीकांत ने चंधासी में पी चाय

विज्ञापन
दुलहीपुर। बालीवुड व दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत रविवार को अपनी नई फिल्म ‘पेट्टा’ (इलाका) की शूटिंग करने चंधासी पहुंचे। यहां उनपर कोयला मजदूर के रूप में दृश्य फिल्माया गया। शूटिंग के दौरान उन्होंने सेट पर बने चाय की दुकान में चाय पी और तमिल भाषा में कुछ संवाद कहे। इसके अलावा फिल्म के एक अन्य कलाकार विजय सेतुपति ने शराब पीने का अभिनय किया। उनके साथ फिल्म के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज व अन्य सहयोगी कलाकार भी पहुंचे थे। शूटिंग देखने के लिए आसपास से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

रविवार की सुबह से शूटिंग स्थल पर तकनीकी व प्रकाश आदि की व्यवस्था करने वाले पहुंचने लगे थे। दृश्यों के फिल्मांकन के लिए कई कैमरे व प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। कुछ ही देर बाद नीली जिंस, काला कुर्ता व मटमैला सफेद गमछा पहने रजनीकांत वहां पहुंचे। फिल्म की कहानी के अनुसार एक दृश्य के लिए रजनी चाय की दुकान पर पहुंचे और चाय की मांग की। उन्हें दुकानदार ने एक पुरवे में चाय दी। उन्होंने चाय पीनी शुरू कर दी पर थोड़ी ही देर में निर्देशक के कट की आवाज आई। इसपर शूटिंग रोक दी गई। इसके बाद रजनीकांत को दूसरे पुरवे में चाय दी गई और शूटिंग फिर से आरंभ की गई। इसबार निर्देशक के मुंह से शाट ओके निकलने के बाद शूटिंग रोक दी गई। इसके बाद दूसरा दृश्य विजय पर फिल्माया गया। इसमें उन्होंने शराब पीने का अभिनय किया। वहीं शूटिंग देखने आए लोगों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी व अभिनेत्रियां तृष्णा कृष्नन व सिमरन के न आने पर निराशा देखी गई। फिल्म सन फिल्मस के बैनर तले तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और कन्नड़ में बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed