{"_id":"5bae7fd9867a55231547f415","slug":"81538162649-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना नहीं हो रहा कूड़े का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना नहीं हो रहा कूड़े का उठान
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। स्वच्छता अभियान के तहत वर्ष 2014 में नगरीय क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की गई थी। इसमें लोगों के घरों से अलग- अलग सूखा व गीला कूड़ा एकत्र किए जाने के लिए सफाईकर्मियों, ठेलों व कूड़े के डब्बों का इंतजाम किया गया था। सफाईकर्मी नगर की गलियों में सीटी बजाते कूड़ा एकत्र करते हैं लेकिन कर्मियों की कमी के कारण योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। नगर के 25 वार्डों के लिए मात्र 25 सफाईकर्मी ही नियुक्त किए गए हैं। इससे रोजाना कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है।
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रमेश जायसवाल के कार्यकाल में यह व्यवस्था शुरू की गई थी। योजना में घरों से गीले व सूखे कूड़े को उठाने की व्यवस्था की गई थी। सुबह 10 से दोपहर के 12 बजे तक सफाईकर्मी ठेले पर कूड़े के डब्बे लिए सीटी बजाते आते हैं और लोग अपने घरों का कूड़ा इन डब्बों मेें डाल दिया करते हैं। हालांकि 25 वार्डों के लिए 25 ही कर्मियों की व्यवस्था की गई है। इससे किसी कर्मी के छुट्टी पर चले जाने से उस वार्ड में कूड़े की गाड़ी नहीं पहुंच पाती और लोग सड़कों पर ही कूड़ा फेंक दिया करते हैं। स्वच्छता अभियान में यह स्थिति बाधक साबित हो रही है।
कोट
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पालिका क्षेत्र की जनता घरों का गीला व सूखा कूड़ा सड़कों पर फेंकने की बजाए सफाईकर्मी को दें, तो स्वच्छता अभियान में यह सहयोग होगा। सुनील प्रसाद, सफाई व खाद्य निरीक्षक, नगर पालिका परिषद।