{"_id":"5b5387354f1c1b3d748b6660","slug":"81532200757-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी गड़बड़ी के चलते 130 गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी गड़बड़ी के चलते 130 गांवों की आपूर्ति ठप
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार की सुबह तेज हवाओं और बारिश के चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी गड़बड़ी आने और हाईटेंशन का तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 130 गांवों में अंधेरा छा गया। क्षेत्र में सुबह अचानक बिजली चले जाने से जहां नलकूप बंद हो गए वहीं लोग अपने मोबाइल तक चार्ज नहीं कर सके। दिनभर लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा।
शनिवार की सुबह में आए तेज हवा व बारिश से उपकेंद्र और 11 हजार लाइन में खराबी आ गई। जिससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ककरैत, धीना, असना, जेवरियावाद, रेरुआ और विश्व बैंक फीडर से जुड़े 130 गांवों की बत्ती गुल हो गई। सुबह लोगों ने उपकेंद्र पर आपूर्ति ठप होने की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं। बिजली आपूर्ति नहीं होने नलकूप भी ठप हो गए वहीं लोगों के घरों में लगे इनवर्टर ने भी जवाब दे दिया। बाद में बिजली विभाग ने मरम्मत का काम शुरू किया लेकिन शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। इस संबंध में एसडीओ विद्युत कमालपुर धर्मदेव प्रसाद ने बताया कि 11 हजार लाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। मरम्मत का काम चल रहा है। देर रात आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।