{"_id":"5a9eed3c4f1c1ba3378b766e","slug":"81520364860-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो के धक्के से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो के धक्के से महिला की मौत
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पड़ाव-रामनगर मार्ग पर कटेसर गांव के समीप मंगलवार को दिन में साढ़े 11 बजे स्कार्पियो के धक्के से सड़क पार कर रही कटेसर गांव निवासी वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद जब तक लोग जुटते, चालक वाहन लेकर भाग निकला।
कटेसर गांव निवासी मदीना (60) पत्नी महरूम अली दो बेटों संग रहती थी। मंगलवार को दिन में वह किसी काम से बाजार के लिए निकली थी। वह सड़क पार कर रही थी। इसी बीच रामनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने वृद्धा को धक्का मार दिया। धक्के से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और वाहनों का आवागमन रुक गया। इससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना पाकर वृद्ध महिला के परिवार के लोग भी जुट गए और माहौल गमगीन हो गया। सूचना पाकर पहुंची जलीलपुर चौकी पुलिस ने भीड़ को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।