फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रिंग रोड से प्रभावित किसानों ने निकाली पदयात्रा (संशोधित)

रिंग रोड से प्रभावित किसानों ने निकाली पदयात्रा (संशोधित)

Mon, 12 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
रिंग रोड से प्रभावित किसानों ने निकाली पदयात्रा (संशोधित)

विज्ञापन
मुगलसराय। सकलडीहा विकास खंड अंतर्गत विभिन्न गांवों से होकर गुजरने वाली रिंग रोड से प्रभावित किसानों ने उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने रविवार को ताराजीवनपुर से पदयात्रा निकाली। और इलाके का भ्रमण किया। किसानों ने चेतावनी दी कि मुआवजा के लिए किसान आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।

क्षेत्र में रिंग रोड का प्रस्ताव किया गया है। इसके लिए एक दर्जन से अधिक गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। एक दर्जन गांवों के सवा सौ से डेढ़ सौ किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। प्रशासन की ओर से किसानों को नियमानुसार एक लाख चालीस हजार रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं किसान बाजार रेट पर भूमि देना चाहते हैं। बाजार रेट के हिसाब से किसानों को चौदह लाख रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से मुआवजा मिलेगा। इसी मांग के समर्थन में पिछले कई दिनों से किसान एकजुट हो रहे हैं। रविवार को ताराजीवनपुर स्थित बुढ़िया माई मंदिर प्रांगण से किसानों ने पदयात्रा निकाली। जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा क्षेत्र के कोरी, धामिना, बसरतिया ,धूसखास से होते हुए रेवसा गांव पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि कम दाम में जमीन अधिग्रहण कर रिंग रोड बनाना चाहती है यह उचित नहीं है। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे केदार यादव ने कहा कि किसान देश का सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था देने वाला है। बावजूद इसके सरकार शोषण करना चाहती है ।जो हम लोग करने नहीं देंगे । जब तक बाजार भाव के रेट से मुआवजा सरकार द्वारा नहीं दिया जाएगा ।इस मौके पर सयुस के प्रदेश सचिव पवन यादव, चंद्रशेखर सिंह, उमाशंकर ड्राइवर, मटकु प्रधान, राम अवध यादव ,राम आसरे पाल ,जूठन तिवारी ,विक्की प्रधान ,रामविलास प्रधान ,दशरथ प्रधान ,लक्ष्मण यादव, जय सिंह, राजेश यादव आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed