{"_id":"5a736ade4f1c1ba5268b7bf6","slug":"81517513438-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल से होता है शारीरिक और मानसिक विकास: डा. विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल से होता है शारीरिक और मानसिक विकास: डा. विवेक
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। खेलो में हार-जीत का कोई मतलब नही होता, खेल में भाग लेना ही महत्वपूर्ण है। उक्त विचार डालिम्स सनबीम स्कूल के सात दिवसीय खेल प्रतियोगिताओ का समापन करते हुए मुख्य अतिथि स्कूल के एमडी डा. विवेक प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।
उन्होने कहा कि खेलों से बच्चो में आत्मविश्वास बढ़ता हैं, जिससे उन्हे ऊर्जा मिलती हैं तथा स्वस्थ्य शरीर एवं मस्तिश्क का विकास होता है। जिससे बच्चा शैक्षिक तथा अन्य गतिविधियों में प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है।
स्कूल में सात दिनो तक आयोजित खेलो में जूनियर शतरंज में आशुतोष ने प्रथम, सीनियर शतरंज में ओम जायसवाल ने प्रथम, जूनियर कैरम में रामबाबू ने प्रथम, सीनियर कैरम में अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में छात्रा वर्ग में दीपा टीम को प्रथम, छात्र जूनियर में अतुल सिंह की टीम को प्रथम, सीनियर छात्र कबड्डी में अमन की टीम ने सफलता हासिल की। म्यूजिकल चेयर रेस छात्रा वर्ग में शिवांगी, छात्र वर्ग में शशांक को प्रथम, जलेबी रेस में आशु को प्रथम, छात्रा लूडो में श्रुति को प्रथम, छात्र में गौरव को प्रथम, स्पून रेस में रजत को प्रथम, टाफी रेस में सचिन को प्रथम, छात्रा खो-खो वर्ग में दीपा की टीम को प्रथम, छात्र वर्ग में तौकिर की टीम को प्रथम स्थान, बालीबाल में लवकुश की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त एथलेटिक्स की भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें विजेता प्रतिभागियो को अतिथियों ने मेंडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभासद वैभव मिश्रा, शैलेंद्र केशरी लालू, गौरव, दीपू, निधि, ओपी, राहुल, राजेश, स्मृति उपाध्याय, सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।