फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   राम ने मारा बाण और धूं धूं कर जल उठा रावण

राम ने मारा बाण और धूं धूं कर जल उठा रावण

Mon, 02 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
राम ने मारा बाण और धूं धूं कर जल उठा रावण
रावण

विज्ञापन
मुगलसराय। जिले के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को बुराई का प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व रामलीला में राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। विभिषण के सुझाव के बाद राम ने बाण मारा और बाण लगते ही रावण धू धू कर जल उठा। रावण के जलते ही लोगों ने जयकारे लगाए।

नगर के मानसनगर में रात नौ बजे राम, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी निकाली गई। इलाके के भ्रमण के बाद राम और रावण का युद्ध हुआ। बाद में रात साढ़े दस बजे मुख्य अतिथि के रूप में आए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रावण पर बाण छोड़ा। इससे रावण धूम धड़ाके से जल उठा। इसके साथ ही मौजूद जनसमुदाय ने खूब जयकारे लगाए। इसके पूर्व शाम से ही रावण देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान यहां मेला भी लगा रहा। इसी तरह अमोघपुर में भी देर रात रावण का भव्य पुतले का दहन किया गया। रावण का पुतला जलते ही खूब आतिशबाजी हुई। चकिया संवाददाता के अनुसार विजया दशमी के अवसर पर स्थानीय मां काली जी के पोखरे पर 32 फिट के रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन के पूर्व पचवनियां प्रखंड रामलीला समिति के पात्रों द्वारा राम-रावण युद्ध की लीला हुई। मेला देखने के लिए काफी भीड़ रही। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। पुतला दहन के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान एसडीएम राम सजीवन मौर्य,सीओ त्रिपुरारी पांडेय, कोतवाल अरविंद सिंह सिसौदिय के नेतृत्व में पुलिस तथा पीएसी के जवान मुश्तैद रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार चौहान, लोहा सिंह, राजेश चौहान, मनोज चौहान, संजय चैहान, भूपेन्द्र जायसवाल, बुधिराम विश्वकर्मा, कपूरचंद्र जायसवाल, रामललीत यादव, रजत कुमार, बाबू चौहान, अजय सेठ, राजेश पटेल, श्रवण चौहान, विक्की सिंह, रामप्रसाद सिंह आदि रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार वहीं कस्बा स्थित पोखरे में 70 फीट रावण के पुतले को जलाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। सीओ राजकुमार कुकरेती,एसडीएम छेदीलाल,कोतवाल टीपी सिंह के अलावा एलआईयू विभाग भी सुरक्षा व्यवस्था में अपनी भूमिका निभाते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed