फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नहरों में पानी नहीं किसान परेशान

नहरों में पानी नहीं किसान परेशान

Sun, 24 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
नहरों में पानी नहीं किसान परेशान

विज्ञापन
कंदवा। नहरों के किनारे रहने के बाद भी सिंचाई नहीं हो पा रही है। नहरें सूखी हुई हैं । टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसे फसलें मुरझाने लगी हैं और किसान बेचैन हैं। धरना प्रदर्शन के बाद भी नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पाया है। जरूरत के अनुसार बारिश भी नहीं हुई। जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों में आस जगी थी कि किसान पानी की समस्या से उबर सकेंगे। लेकिन विभागीय उदासीनता की वजह से आज तक टेेल की नहरें सूखी हुई हैं । पानी के अभाव में टेल के गांवों के किसानों की फसल हर साल मारी जाती है । कन्दवा -- ककरैत माइनर से सिंचाई करने वाले सिसौरा , बकौड़ी , असना , गौंवाचावर , अदसड , ककरैत , ओयरचक , आदि गांवों के किसान नहर में पानी के अभाव में धान की सिंचाई के लिए भटक रहे हैं । इसके लिए किसानों ने विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। किसान बर्बाद हो रही फसल को लेकर काफी चिंतित हैं । विभाग के लचर रवैया के चलते किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा । किसान मुग्गन सिंह , नन्हे सिंह , भानु प्रताप सिंह , नरेंद्र सिंह , संतोष राय , डब्बू राय आदि का कहना है कि पानी के अभाव में फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गईं हैं।
विज्ञापन


कंदवा(ब्यूरो)।नहरों में टेल तक पानी न पहुंचने से नाराज किसान भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले असना में 25 सितंबर से धरना-प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान किसान विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का भी पुतला दहन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के मंडल अध्यक्ष संत बिलास सिंह का कहना है कि टेल के किसानों को बिना धरना प्रदर्शन किए आज तक पानी नहीं मिला है ।किसान सिंचाई विभाग की लचर व्यवस्था के चलते लाचार हैं। सिंचाई विभाग और जनपद के उच्चाधिकारियों की आंखें बिना धरना-प्रदर्शन के नहीं खुलती हैं। अब किसान आर- पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed