फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

Sun, 24 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

विज्ञापन
मुगलसराय। शक्ति उपासकों के महापर्व शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को माता के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। भक्तों के वैभव की रक्षा करने वाली महिषासुर मर्दिनी के दर्शन पूजन के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। दिन भर मंदिरों पर माता के जयकारे होते रहे। शाम को देवी मंदिरों पर भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक चला।
नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर, रविनगर, नई बस्ती, कैलाशपुरी, शाहकुटी, कैथापुर, परशुरामपुर, अमोघपुर, गल्ला मंडी, एलबीएस पार्क स्थित संकट हरण दरबार सहित विभिन्न देवी मंदिरों में सूर्योदय के पहले ही भक्तों की भीड़ जुट गई। इसी तरह रेलवे कालोनी के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, प्लांट डिपो, लोको कालोनी, यूरोपियन कालोनी, डीजल कालोनी सहित विभिन्न कालोनियों में स्थित मंदिरों पर भक्तों ने शीश नवाए और विधि विधान से माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान देवी मंदिरों को विद्युत झालरों और फूल मालाओं से सजाया गया। विभिन्न देवी मंदिरों पर माता का विशेष शृंगार किया गया।
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा की निकली झांकी
सकलडीहा(ब्यूरो)। कस्बा के प्राचीन मां आदि शक्ति दुर्गा मंदिर में शनिवार को तीसरे दिन मां चन्द्रघंटा देवी की भव्य झांकी सजाई गई। देर शाम को मां की आरती के साथ भक्तों ने मां की भव्य झांकी का दर्शन पूजन किया। इस दौरान दुर्गा पूजा सेवा समिति के द्वारा देर रात तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयदराजा(ब्यूरो)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार दीनदयाल नगर स्थित वासुदेव मंदिर पर बोल बम सेवा समिति की ओर से भगवान का वार्षिक शृंगार किया गया। इस मौके पर बिरहा आयोजन किया गया।
इसके पूर्व गुरुवार से ही मंदिर पर अखंड हरिकीर्तन की शुरूआत हुई। शुक्रवार को कीर्तन के समापन पर मंदिर को भव्य तरीके से विद्युत झालरों से सजाया गया। शुक्रवार की रात ओमप्रकाश दीवाना भभुआ और मीरा मूर्ति डूमराव बक्सर के बीच बिरहा का मुकाबला हुआ। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन इम्तियाज खां पप्पू ने फीता काटकर किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने मुख्य अतिथि इम्तियाज खां पप्पू को माल्यार्पण कर पगड़ी बांध कर समान्नित किया। इस अवसर पर राकेश शर्मा, हरे कृष्ण पाण्डेय, नामवर गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुभाष पाल, अमरनाथ , श्रषिकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राहुल केशरी, संजय मौर्या,सुरज शर्मा, धीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


03.माता के शृंगार के बाद भंडारे का हुआ आयोजन
सचित्र-
मुगलसराय (ब्यूरो)। नगर के सिकटिया में फ्लस बट के समीप शनिवार को शिव दुर्गा माता मंदिर पर माता का शृंगार किया गया। शृंगार के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

शुक्रवार की देर शाम मंदिर पर 12 घंटे के लिए अखंड कीर्तन की शुरूआत हुई। शनिवार की सुबह कीर्तन समाप्ति के बाद माता का फूल मालाओं से भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद विधि विधान से माता के स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर डा. कमल ने बताया कि प्रति वर्ष माता का शृंगार किया जाता है। इस पर लोगों की बड़ी आस्था है। इस दौरान भोलानाथ भारती, मंजीत, विमल, सोनू, बबलू, दिनेश, सुनील, टूनटून, रवि, विक्की, विवेक, गोलू, पवन, अनिल, सुरेशचंद, रामकृत, पप्पू, निरंजन, ओमप्रकाश, रामानंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed