{"_id":"59c410484f1c1b32688b5d1c","slug":"81506021448-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक जीत कर लौटे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक जीत कर लौटे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। बुलंदशहर के शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कालेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की ओर से प्रतिभाग करते हुए जिले के सात खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया है। पांच खिलाड़ियों ने गोल्ड और दो खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। खिलाड़ियों के वापस लौटने पर नगर पालिका इंटर कालेज प्रांगण में गुरुवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
63वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मेरठ मंडल के बुलंदशहर स्थित कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सब जुनियर बालक वर्ग में मां चकेश्वरी इंटर कालेज चहनिया के सुशांत कुमार चौबे और बालिका वर्ग में बीपी हायर सेंकेंडरी स्कूल दुलहीपुर की लक्ष्मी चौहान ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी तरह जुनियर वर्ग में इंटर कालेज मोदीनगर मुगलसराय के अविनाश कुुमार यादव ने गोल्ड, नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय के राहुल पांडेय ने सिल्वर और त्रिपुरारी इंटर कालेज पचफेडवा के दिलीप कुमार यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सीनियर वर्ग नगर पालिका इंटर कालेज के धीरज ने गोल्ड और नगर पालिका इंटर कालेज के शिबू बानो न सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सम्मानित करने के दौरान जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार पांडेय, संयोजक राकेश कुमार सिंह, महेन्द कुमार, जिला ताइक्वांडो सचिव सतीश कुमार, दिलीप गुप्ता, जगदीश यादव, अमित मिश्र, मयंक मोहन यादव, संतोष यादव, फिरोज अहमद, शरद प्रताप राव आदि रहे।