फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एडीजी जोन, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

एडीजी जोन, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

Mon, 20 May 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
एडीजी जोन, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
सकलडीहा। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर एडीजी जोन वाराणसी पीवी रामाशास्त्री ने धरहरा और ताराजीवनपुर बूथों का निरीक्षण किया। इसके अलावा जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष सिंह ने ईटवा आदर्श बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी से मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। दिनभर सभी उच्चाधिकारी जायजा लेते रहे। ब्यूरो

सकलडीहा। विधानसभा के लगभग पांच हजार युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। वोट देने आए युवा मतदाताओं ने बातचीत में कहा कि वे राष्ट्रहित में मतदान करने आए हैं जो बेहद जरूरी है। धरहरा के युवा मतदाता अमित सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार मतदान करने का मौका मिला है। देश की मजबूती के लिए मतदान करना आवश्यक है। इसी गांव के बेचन कन्नौजिया और विशुनपुरा गांव के संदीप सिंह ने कहा कि देश हित में मताधिकारी का प्रयोग किया है। वहीं नागेपुर के विजय चौरसिया ने बताया कि पहली बार मतदान का अनुभव बेहद ही अच्छा रहा है। सैयदराजा निवासी आकिब अली ने कहा कि पहली बार वोट देने का काफी रोमांच था। वोट देने के बाद जिम्मेदार नागरिक होने का अहसास हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

पड़ाव चौराहे पर पसरा रहा सन्नाटा
सचित्र-
पड़ाव। हमेशा यात्रियों से गुलजार रहने वाले पड़ाव चौराहे पर मतदान के दौरान सन्नाटा पसरा रहा। लोग चाय-पानी, पान और नाश्ते के लिए तरस गए। प्रशासन के आदेश पर मतदान के दौरान सुबह से ही चौराहे की सभी दुकानें बंद थीं। इस चौराहे के चारों तरफ दिन भर आटो, बस, ठेला-खुमचा और यात्रियों की भीड़ लगी रहती है पर रविवार को यात्री पेयजल, चाय, पान, कोल्डड्रिंक आदि के लिए तरस गए। सवारी वाहन न मिलने के कारण कई यात्री तो पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



इलिया। प्रदेश व बिहार प्रांत की सीमा पर माल्दह गांव के समीप की गई बैरिकेडिंग चुनाव के दिन रविवार को शो पीस बनी रही। मतदान शुरू होने के 24 घंटे पूर्व बैरिकेडिंग कर सीमा क्षेत्र से आने व जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई थी। साथ ही मतदान के दिन सीमा को सील कर पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का ऐलान किया गया था। इसके लिए पुलिसबल की तैनाती के निर्देश भी दिए गए थे। बावजूद इसके मतदान शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक बैरिकेडिंग पूरी तरह खुली रही। यहां ड्यूटी पर कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं दिखा। इससे चुनाव आयोग के निर्देशों का यहां माखौल उड़ता दिखाई दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed