फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मच्छरों के आतंक से वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

मच्छरों के आतंक से वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Sat, 06 Apr 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
मच्छरों के आतंक से वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

चंदौली। नगर में मच्छरों का प्रकोप नगर क्षेत्र में अचानक बढ़ गया है। मच्छरों बढ़ने से लोगों की नींद उड़ गईहै, जिससे लोगों में मलेरिया समेत अन्य संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा सता रहा है। इसपर रोक लगाने के लिए ठोस उपाय नहीं हो पा रहा है।

मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों का आतंक तेजी से बढ़ा। इससे बचाव के लिए लोग जहां मच्छरदानी व मच्छररोधी दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद भी मच्छरों का प्रकोप लोगों के नींद पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के रातों की नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे लोगों के कामकाज व उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। वार्डवासियों का आरोप है कि वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। मांग किया कि साफ-सफाई के साथ ही नियमित रूप से दवा का छिड़काव किया जाए, ताकि मच्छरों के आतंक से नगरवासियों को राहत मिल सके। नगर पंचायत ईओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दवा के छिड़काव में एक छोटी व एक बड़ी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। रोस्टर के मुताबिक वार्डों व इलाकों में दवा का छिड़काव निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed