फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अगलगी से जली गृहस्थी, गाय की मौत

अगलगी से जली गृहस्थी, गाय की मौत

Tue, 05 Mar 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
अगलगी से जली गृहस्थी, गाय की मौत

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमड़ा गांव में रविवार की रात किन्ही कारणों से रहयाशी कच्चा मकान में आग लग गई। इससे जहां गाय की मौत हो गई वहीं बछड़ा गंभीर रुप से झुलस गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर गृहस्थी के सभी समान जलकर राख हो गए। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद सोमवार की सुबह मौके पर पहुंच क्षेत्रीय लेखपाल आगे की कार्रवाई में जुट गए।

अमड़ा गांव निवासी रामभजन खपरैल के कच्चा मकान में अपनी पत्नी व पशु के साथ रहते थे। रविवार की रात किन्हीं कारणों ने उक्त मकान में आग लग गई। आग लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पति व पत्नी ने किसी प्रकार जान बचाई। जानकारी के बाद आस-पास के लोगों की भारी भीड़ लग गई और लोग बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने कड़ी मशक्त कर आग पर काबू पाया, लेकिन गाय की मौत हो गई और बछड़ा गभीर रुप से झूलस गया। वहीं घर में रखे चावल, पशु चारा, गेंहू संग अन्य समान जल कर राख हो गया। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना सोमवार की सुबह क्षेत्रीय लेखपाल को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंच लेखपाल आगे की कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed