फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच पांच दिवसीय शिविर का हुआ समापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच पांच दिवसीय शिविर का हुआ समापन

Mon, 25 Feb 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच पांच दिवसीय शिविर का हुआ समापन
प्रशिक्षु शिक्षिकाओं से शिविर में मिले सीख को जीवन में उतारने का आह्वान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में प्रशिक्षु शिक्षिकाओं की पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के सामापन पर रविवार को छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने प्रशिक्षु शिक्षिकाओं को शिक्षा में करुणा, राष्ट्रप्रेम, संस्कृति का समावेश करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरूआत जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज यादव ने मां सरस्वती और विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गाइड्स ने रानी दुर्गावती, मैरीकाम, मदर टरेसा आदि नामों से टोली तैयार की और गंगा स्वच्छता अभियान, पुलवामा हमल, नरी शिक्षा से जुड़ी झांकी प्रस्तुत की। इस मौके पर डीआईओएस विनोद राय ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य पद प्राप्ति करना नहीं बल्कि स्वयं को अच्छा बनाना है। कहा कि शिक्षा में संस्कृति, राष्ट्रप्रेम, दया, करुणा जैसे मानवीय गुणों का समावेश होना चाहिए। इसके पहले अतिथियों ने गाइड्स द्वारा लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर लेखपाल वासुदेव, रामकृति यादव, आकाश यादव, देवेश यादव, पूनम यादव, पूजा यादव, सिमरन कौर रहे। संचालन रूचिका त्रिपाठी और नेहा कश्यप ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

02. बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की नगर पालिका इंटर कॉलेज में हुई बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान आठ सूत्री मांगों के समर्थन में इस वष्रूऌ् भीबोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय देने, राजकीय कर्मचारियों की तरह राजकीय शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा देने, सभी प्रधानाचार्यों और शिखकों का विनियमितीकरण करने, परिषदीय कार्यों का पारिश्रमिक सीबीएसई के बराबरन देने, विषय विशेषज्ञों की संविदा सेवा जोड़ने की मांग की जा रही है। बावजूद इसके अब तक मांग पूरी नहीं हुई। ऐसे में हम लोग कापी मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे। बैठक में विद्याधर पांडेय, रामानंद सिंह, पारसनाथ सिंह, शमशेर सिंह, विनोद प्रजापति, गृहशंकर सिंह, अजय कुमार सिंह, अर्पण सिंह, प्रेमनाथ राय रहे। अध्यक्षता वीरेन्द्र कुमार सिंह ने और संचालन वीरेन्द्र प्रताप तिवारी ने की।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed