{"_id":"5c44c441bdec224df422cdb6","slug":"71548010561-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक से कच्चे मकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक से कच्चे मकान में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौड़ी गांव में शनिवार की देर रात दो कच्चे मकानों में आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जल कर राख हो गया। आग की घटना के समय परिवार के सभी सदस्य दूसरे घर में सोए हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरा सामान जल गया था। मकान भी जमींदोज हो गया।
कठौड़ी गांव निवासी रामजी व बदामू का कच्चा मकान आस-पास सटा है। शनिवार की रात रामजी और बदामू के परिवार के लोग खाना खाकर कुछ दूरी पर स्थित दूसरे घर में सोने चले गए। आधी रात के वक्त रहस्मय हाल में रामजी के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हवा की वजह से आग सटे बदामू के मकान तक पहुंच गई और दोनों घर धू -धू कर जलने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। आग देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई। इस बीच घर में रखा गृहस्थी का हजारों रुपये का पूरा सामान जलकर राख हो गया। वहीं दोनों मकानों का छत भी गिर गया और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। रामजी के अनुसार जाते समय उसने घर में जल रहा दीया नहीं बुझाया था। आशंका है कि दीये से घर में आग लगी होगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश बिंद ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद देने की मांग की है।